भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की अध्यक्षता में बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सारगर्भित उद्बोधन हुआ । संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी , बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र , सह संगठन मंत्री रत्नाकर सहित बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी , बिहार सरकार के द्वय उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी नेता तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी सहित बिहार भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी , सभी सम्मानित विधायक , पार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित हम भी सहभागी हुए । कार्यक्रम का संचालन बिहार के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के नेता श्रद्धेय नीतीश मिश्रा ने किया । बुधवार को संवाद कार्यक्रम में चर्चा हुई कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हिंसावादी राजनीति के खिलाफ लोकतंत्र के लिए लड़ेगी , तुष्टिकरण के कूटनीति के खिलाफ सबका साथ सबका विकास के लिए लड़ेगी , तृणमूल कांग्रेस के हिंसा में बलिदान हुए कार्यकर्ताओं के न्याय के लिए लड़ेगी,टीएमसी सरकार की अनीतियों से संकट में पड़े बंगाल के विरासत को देश मानदंडों पर पुनः स्थापित करने के लिए लड़ेगी । साथ ही भाजपा देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा बंगाल के लिए लड़ेगी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed