डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंची जमशेदपुर, वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, कैरव गांधी अपहरण मामले समीक्षा की

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा रविवार को जमशेदपुर पहुंचीं. इस दौरान शहर के विभिन्न रूटों पर विधि-व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान 14 दिनों से लापता व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण स्थल का जायजा लिया. घटनास्थल पर ही उन्होंने अधिकारियों से जांच की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. डीजीपी इसके बाद एसएसपी आवास पहुंचीं, जहां वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की. बैठक में अब तक की जांच, तकनीकी साक्ष्य, संदिग्धों की गतिविधियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. एसएसपी पीयूष पांडे ने इसे औपचारिक दौरा बताया. उन्होंने कहा कि डीजीपी ने संगठित अपराध और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. शहर को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष रणनीति पर जोर दिया गया है. वहीं, कैरव गांधी अपहरण मामले में भी आवश्यक टिप्स और निर्देश दिए हैं. हालांकि एसएसपी ने मामले की जांच जारी होने का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हिंद इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में 15 छात्रों का सफल प्लेसमेंट एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह संपन्न

Thanks for your Feedback!

You may have missed