डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक विशेष बहुभाषी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने भाषाई विविधता और संस्कृति के सुंदर संगम को प्रस्तुत किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि करियर एकेडमी की प्रधानाचार्य सोमा बनर्जी और विशिष्ट अतिथि वसंती रघुराम द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मंच का संचालन श्रुति नाग और नंदनी सिंह ने सहजता से किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्रों ने भारत की विभिन्न भाषाओं पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में भाषाओं की विशेषताओं, इतिहास और सांस्कृतिक महत्त्व को रचनात्मक तरीके से दिखाया गया। इस दौरान प्रथम सत्र की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य ने उत्साह का माहौल बना दिया।

डीबीएमएस कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल ने मातृभाषा के महत्व और भाषाई विविधता को संरक्षित रखने पर जोर दिया। भाषाओं के महत्व को दर्शाने वाला विशेष वीडियो भी कार्यक्रम का एक आकर्षक हिस्सा रहा। बाद में कॉलेज की शिक्षिका अमृता चौधरी की टीम ने समूह गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में भारत की विभिन्न मातृभाषाओं में नृत्य प्रस्तुत किए गए। विभिन्न देशों के सांस्कृतिक नृत्यों ने “विविधता में एकता” का वैश्विक संदेश भी दिया। मॉडल प्रदर्शन के अंत में ओड़िया भाषा समूह को प्रथम, संथाली समूह को द्वितीय और गुरुमुखी समूह को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शनों को पुरस्कृत किया गया और बीएड की छात्रा नंदिनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीबीएमएस ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर, कॉलेज सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, उप प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह और शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed