मानगो में विकास का बड़ा वादा, अंतिम दिन सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। प्रचार के अंतिम दिन मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता और उनके पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने क्षेत्र में जोरदार पदयात्रा की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मानगो डिमना रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड समेत कई इलाकों में पदयात्रा निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन जताया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जुटी भीड़ को उनकी मजबूत दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

सुधा गुप्ता ने लोगों से संवाद करते हुए अपने वादों को दोहराया। उन्होंने कहा कि जीत मिलने पर स्वच्छ मानगो की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जर्जर सड़कों, नालियों और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत प्राथमिकता पर की जाएगी।

उन्होंने मध्यम वर्गीय व्यवसायियों के लिए वेंडर जोन बनाने की घोषणा की। साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की बात कही। नए शिक्षा संस्थान स्थापित करने और डिजिटल शिक्षा व स्मार्ट क्लास की सुविधा देने का भी आश्वासन दिया।

सुधा गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण उनकी प्राथमिकता होगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती और पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी की योजना बनाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दोमुहानी की तर्ज पर स्वर्णरेखा नदी किनारे मानगो में भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। सभी छठ घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और नए घाटों का निर्माण होगा। डिमना रोड की तरह विभिन्न इलाकों में पार्क और ओपन जिम विकसित किए जाएंगे।

See also  छात्रों के हक को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अंत में सुधा गुप्ता ने मतदाताओं से अपील की कि 23 फरवरी को अपने घरों से निकलकर क्रम संख्या 11, कार्पेट चुनाव चिन्ह पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed