विश्वकर्मा पूजा को लेकर मानगो ट्रांसपोर्ट नगर में तैयारी पूरी, 17 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग परिसर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से 17 सितंबर से श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को संगठन के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। अध्यक्ष जसबीर सिंह और महामंत्री मनीष सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह 10 बजे भगवान विश्वकर्मा की पूजा शुरू होगी। दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूजा के बाद शाम 7 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा, जो 18 सितंबर की शाम तक चलेगा। 19 सितंबर को शाम 7 बजे से भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर प्रस्तुति देंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया जाएगा। संगठन ने भगवान विश्वकर्मा के भक्तों के साथ शहरवासियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

20 सितंबर को दोपहर 3 बजे कार्यालय परिसर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद स्वर्णरेखा नदी में विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है।

 

About The Author

You may have missed