आरवीएस कॉलेज में अभियंता दिवस का आयोजन, छात्रों को नई सोच और तकनीक के लिए किया प्रेरित

Advertisements

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन बिंदा सिंह की अध्यक्षता में अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। मुख्य अतिथि ब्रेक्स ऑपरेशंस ऑटोमोटिव लिमिटेड के सीनियर जनरल मैनेजर संतोष कुमार एस ने छात्रों को नई सोच और तकनीक के निर्माण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सुशांत भट्टाचार्य ने समावेशी समाज के हित में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चेयरमैन बिंदा सिंह और कोषाध्यक्ष सह निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में उसके उपयोग का माध्यम भी है। संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने तकनीकी विकास में भाषाई बाधा के बजाय कौशल विकास को अधिक महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दूसरे चरण में मॉडल प्रेजेंटेशन और टेक्निकल इवेंट्स आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विक्रम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

About The Author

See also  167 सृजन‌ संवाद में दो स्वर्ण कमल पुरस्कृत लेखकों से वार्ता

You may have missed