परविंदर सिंह बने जिला कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष, ग्रामीण संगठन का भी मिला अतिरिक्त प्रभार

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही उन्हें अगले आदेश तक पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण) अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के निर्देश पर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है. इसी अधिसूचना में संतोष सिंह को धनबाद (शहरी) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उन्हें धनबाद (ग्रामीण) की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परविंदर सिंह छात्र राजनीति से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं. पार्टी के आंदोलनों के दौरान उन्हें कई बार लाठियां खानी पड़ीं और जेल भी जाना पड़ा. वे पूर्व में प्रदेश महासचिव, प्रदेश ट्रेनिंग सेल के अध्यक्ष और कई जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनकी नियुक्ति को पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम में 6 विधानसभा क्षेत्रों और 18 ब्लॉकों के बड़े भौगोलिक दायरे को देखते हुए स्थानीय नेता लंबे समय से संगठन के विभाजन की मांग कर रहे थे. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने 15 अक्तूबर को जिले को शहरी और ग्रामीण दो संगठनात्मक हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया था.

नयी व्यवस्था के तहत शहरी कमेटी में जमशेदपुर शहर के साथ जेएनएसी एरिया, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, साकची, बिष्टुपुर, टेल्को, गोलमुरी, बिरसानगर, कदमा-सोनारी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र शामिल होंगे. जुगसलाई और पोटका की 55 पंचायतों से बनी जमशेदपुर ग्रामीण ब्लॉक कमेटी भी शहरी संगठन के अंतर्गत रहेगी. वहीं, ग्रामीण कमेटी के दायरे में घाटशिला, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, चाकुलिया, गुड़ाबांदा, डुमरिया, मुसाबनी, पोटका, पटमदा और बोड़ाम प्रखंड शामिल किए गए हैं.

About The Author

You may have missed