भव्य कलश यात्रा निकली, 1100 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल लाकर किया मंदिर में स्थापना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के बालीगुमा में जयमंगल सिंह ट्रस्ट द्वारा निर्मित श्री चंद्रेश्वर महादेव माँ दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 1100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर स्वर्णरेखा नदी से पवित्र जल लाकर मंदिर परिसर तक आए और वहां स्थापित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस भक्ति यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से पुजारी के मंत्रोच्चार के साथ हुई। कलश यात्रा में केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि हजारों अन्य श्रद्धालु भक्त भी शामिल रहे। सभी जय श्रीराम के जयकारों के साथ नदी तक गए और वापस मंदिर लौटे।

कलश यात्रा के आयोजन से पूरा क्षेत्र धार्मिक उमंग और उत्साह से भरा रहा। स्थानीय निवासी और अन्य श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो चुकी है। 22 से 28 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

About The Author

See also  किडनैपिंग केस का खुलासा, कुआं क्षेत्र से युवक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed