कॉलेज में देसी कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं के एक छात्र द्वारा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर कॉलेज पहुंचने का मामला सामने आया है. घटना 19 जून की बताई जा रही है, लेकिन शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ. मामले के सामने आते ही कॉलेज प्रबंधन और पुलिस हरकत में आ गए हैं. वायरल वीडियो में छात्र क्लासरूम के भीतर अपने बैग से देसी कट्टा निकालकर अन्य छात्रों को दिखाता नजर आ रहा है. इस दौरान मौजूद एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में कुल तीन छात्र दिखाई दे रहे हैं, जिन पर कॉलेज प्रबंधन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. कॉलेज के प्राचार्य एस.सी. महतो ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि वायरल वीडियो उनके ही कॉलेज का है. उन्होंने कहा कि हथियार लेकर कॉलेज पहुंचने वाले छात्र को निष्कासित किया जाएगा. पूछताछ में छात्र ने स्वीकार किया कि वह कॉलेज में अपना वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से हथियार लेकर आया था. उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले छात्रों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद वह कट्टा लेकर कॉलेज पहुंचा. छात्र के अनुसार, यह हथियार उसे उसके एक साथी ने उपलब्ध कराया था. शुरुआत में कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो को कॉलेज का होने से इनकार किया था, लेकिन जांच के बाद वीडियो की सत्यता सामने आई. घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर हथियार लेकर छात्र परिसर के अंदर कैसे पहुंच गया. उधर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कॉलेज प्रबंधन से जानकारी जुटाई जा रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed