महिला की मौत का रहस्य गहराया, मोबाइल CDR खंगालने में जुटी पुलिस

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह कैनाल में नग्न अवस्था में मिले महिला के शव मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है और अब महिला समेत कुछ अन्य मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच टीम ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और जुगसलाई पहुंचकर महिला से जुड़ी अहम जानकारी भी जुटाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस का मानना है कि कॉल डिटेल से यह पता चल सकेगा कि महिला घटना से पहले किन लोगों के संपर्क में थी, जिससे जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। घटनास्थल से बरामद चप्पल और पानी की बोतल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जबकि महिला के कपड़ों की तलाश भी जारी है। परिवार से पूछताछ की गई है, लेकिन अब तक कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी है। मृतका की पहचान जुगसलाई के आरपी पटेल स्कूल रोड स्थित बंगालीपाड़ा निवासी किरण देवी के रूप में हुई है।

About The Author

See also  राधास्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार, ईडी जांच की तैयारी में

You may have missed