नोटिस संबंधी प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगी, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा : डीसी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की निर्धारित कार्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि यह पूरी तरह भ्रामक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम निर्धारित मैपिंग एवं सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से नई मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा.
उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 20 जून से 29 जून 2026 तक संपन्न होगा. इसके बाद बीएलओ द्वारा 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा. मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य 29 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा. 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि रहेगी. वहीं दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा नोटिस संबंधी प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार एवं सहायक निर्वाचित पारुल सिंह भी मौजूद रही.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed