जेल में महिला कैदी गर्भवती होने का दावा, बाबूलाल मरांडी ने लगाया बड़ा ‘कवरअप’ आरोप

0
Advertisements
Advertisements

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद एक महिला कैदी का जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर हाई लेवल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मरांडी ने दावा किया कि मामले को दबाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला कैदी को बीमारी और इलाज का बहाना बनाकर जेल से बाहर गुप्त स्थानों और अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, ताकि फॉरेंसिक और जैविक साक्ष्यों को खत्म किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गवाहों का मुंह बंद रखने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है।

इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है, जबकि कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने मरांडी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि महिला कैदी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मामले को लेकर झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

See also  गोल्ड मेडल जीतने वाली देवासी हेमरोम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed