मंईयां योजना पर हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, बोले- 10% लोग गलत तरीके से ले रहे लाभ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के करीब 10 प्रतिशत लाभार्थी ऐसे हैं जो गलत तरीके से इसका फायदा उठा रहे हैं। सरकार अब ऐसे मामलों की पहचान कर जांच कर रही है, ताकि वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक ही योजना का लाभ पहुंचे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने संकेत दिया कि योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए नियमों को और सख्त किया जा रहा है। हाल ही में राज्य सरकार ने आधार लिंक्ड एकल बैंक खाते को अनिवार्य बनाने सहित कई बदलाव किए हैं, ताकि फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाई जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का दावा है कि योजना से लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है, लेकिन फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद अब लाभार्थियों का सत्यापन तेज कर दिया गया है।

About The Author

See also  साधु के भेष में चल रहा था गांजा कारोबार, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

Thanks for your Feedback!

You may have missed