पेपर लीक पर हेमंत सोरेन का हमला, बोले- युवाओं का भविष्य लगातार हो रहा बर्बाद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी एग्जाम में हो रही गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। खासकर NEET परीक्षा विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में नियुक्तियां लगातार बाधित हो रही हैं और परीक्षा प्रणाली पर युवाओं का भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से छात्रों में निराशा और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हाल के दिनों में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में कई गिरफ्तारियां और जांच एजेंसियों की कार्रवाई ने भी इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का विषय बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय न हो और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनी रहे।

About The Author

See also  मूसलाधार बारिश का कहर, SAIL की खदान में जलभराव से बढ़ी चिंता, अलर्ट जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed