शूटिंग चैंपियनशिप में चमके शहर के खिलाड़ी, एक ने जीता गोल्ड तो कई ने मारी बाजी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रांची में ओएसजीएस राइफल एंड पिस्टल शूटिंग क्लब द्वारा आयोजित पहली ओपन राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अंडर-21 एयर राइफल पुरुष वर्ग में ऋषि राज ने 350 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि कैफ अंसारी को 322 अंक के साथ कांस्य पदक मिला। वहीं अंडर-19 पुरुष वर्ग में तुषार कुमार ने 329 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसी प्रतियोगिता में अंडर-19 एयर राइफल बालिका वर्ग में नेहा कुमारी ने 348 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में प्राची शर्मा ने 296 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ी कोच अमरीश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल शहर का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां छात्रों को शूटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है और स्कूल परिसर में ही शूटिंग रेंज की सुविधा उपलब्ध है।

About The Author

See also  नौकरी गई तो हाईकोर्ट पहुंचीं डिप्टी कलेक्टर सोनम, 200 अफसरों की ट्रेनिंग भी रुकी

Thanks for your Feedback!

You may have missed