रसोइया के देर से पहुंचने पर लकड़ी उठाते और सब्जी काटते दिखे बच्चे, जांच की मांग

Advertisements

पटमदा : प्राथमिक विद्यालय तुंगबुरु में गुरुवार को मध्याह्न भोजन की तैयारी के दौरान कुछ बच्चे झाड़ियों से जलावन की लकड़ियां लेकर स्कूल पहुंचे, जबकि कुछ रसोईघर में सब्जियां काटते नजर आए। विद्यालय में 36 बच्चे नामांकित हैं। भोजन बनाने के लिए दो रसोइया हैं और गैस व जलावन की लकड़ी भी उपलब्ध है। जानकारी मिलने पर वार्ड सदस्य छुटुलाल हांसदा स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों से इस तरह का काम कराने की शिकायत पहले भी मिली है और प्रभारी प्रधानाध्यापक को व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रभारी प्रधानाध्यापक साफीकुर रहमान ने बच्चों से काम कराने के आरोप से इनकार किया। उनके मुताबिक, एक रसोइया बैंक गई थी और दूसरी कुछ देर से स्कूल पहुंची। सुबह करीब 11.10 बजे बच्चों को पानी पीने के लिए थोड़ी देर का अवकाश दिया गया था और इसी दौरान कुछ बच्चे अपनी मर्जी से लकड़ी लेने चले गए। उन्होंने बताया कि रसोइया के पहुंचने के बाद ही मध्याह्न भोजन तैयार हुआ। विद्यालय में 36 बच्चों के लिए फिलहाल केवल एक शिक्षक पदस्थापित है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुसार, इससे पहले भी प्रधान शिक्षक युधिष्ठिर मंडल पर बच्चों से काम कराने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें विद्यालय से हटा दिया गया था। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मौजूदा मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) से कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

You may have missed