मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. शम्भुनाथ यादव को दी श्रद्धांजलि.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो :- मुख्यमंत्री झारखंड सरकार  हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो पहुंचें। जहां हवाई अड्डे पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, उपायुक्त  कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार ए स्थित अपने पारिवारिक मित्र स्व. शम्भुनाथ यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। वहां उन्होंने स्व. शम्भुनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को दुख के इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। माननीय मुख्यमंत्री ने स्व. यादव की परिजनों से मुलाकात की। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से भी कुछ समय के लिए मिले। माननीय मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  खतरे के निशान से सिर्फ 10 सेंटीमीटर दूर खरकई, चांडिल के 13 और गालूडीह के 5 फाटक खुले