ब्रम्हर्षि विकास मंच ने मनाया “विजया मिलन सह अभिनंदन समारोह , शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान के लिए नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह हुए सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  ब्रम्हर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की ओर से रविवार को “विजया मिलन सह अभिनंदन समारोह” का आयोजन भव्य रूप से केबल वर्कर्स वेलफेयर क्लब, केबल टाउन में किया गया। इस विशेष अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदरणीय श्री मदन मोहन सिंह का अभिनंदन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद समाज के विभिन्न वर्गों से आए अतिथियों ने मिलकर विजया मिलन का आनंद लिया। मंच की ओर से अध्यक्ष श्री विकास सिंह और महासचिव श्री अनिल ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को मिली सराहना

समारोह में वक्ताओं ने समाज की प्रगति, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री मदन मोहन सिंह ने बिहार और झारखंड में शिक्षा को नई दिशा दी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए जो कार्य किए हैं, वे प्रेरणास्रोत हैं।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रूप में उन्होंने न केवल एक शिक्षण संस्थान स्थापित किया, बल्कि एक ऐसा केंद्र विकसित किया है जो युवाओं को रोजगार, अनुसंधान और सामाजिक चेतना की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

“मदन मोहन सिंह समाज के गौरव हैं”

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि श्री सिंह समाज के गौरव हैं, जिन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने शिक्षा को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम बनाया। उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने कहा कि श्री सिंह ने बिहार और झारखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, वो अतुलनीय है, और ये अनवरत चल ही रहा है.

See also  शिक्षक बहाली में बड़ा खुलासा, फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने मांगा कोटिवार पूरा डेटा, सरकार से सख्त जवाब तलब

कार्यक्रम में कई सामाजिक प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और युवा सदस्यों ने भाग लिया। विजया मिलन के इस पावन अवसर पर सभी ने एकता, सद्भाव और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।

मंच के अध्यक्ष श्री विकास सिंह ने कहा –

“हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना और एक बेहतर, शिक्षित समाज की दिशा में कार्य करना है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि श्री मदन मोहन सिंह जैसे व्यक्तित्व हमारे समाज की प्रेरणा हैं।”

महासचिव श्री अनिल ठाकुर ने भी सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –

“ब्रम्हर्षि विकास मंच निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा और ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित कर युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास करता रहेगा।”

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मदन मोहन सिंह ने समाज के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के हर वर्ग को शिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य को समर्पित है। उनके संस्थानों में निर्धन एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के माध्यम से जरूरतमंद सामाजिक वर्गों को निःशुल्क या रियायती चिकित्सा सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य प्रत्येक वर्ष एक नए इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करना है, ताकि तकनीकी शिक्षा अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँच सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही रांची में एक नए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

See also  महुआडांड़ बस स्टैंड में चला ऐतिहासिक सफाई महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा उठाकर पेश की मिसाल

कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मंच के सभी सदस्यों और अतिथियों ने एकजुट होकर समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed