महासप्तमी पर रोड नंबर 13-14 स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर/सरायकेला :- महासप्तमी के अवसर पर सरायकेला के विधायक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को रोड नंबर 13-14 स्थित श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के आयकर आयुक्त कन्हैया लाल कनक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू ने की, जबकि संचालन स्वप्निल सिंह ने किया।

इस मौके पर विधायक चंपई सोरेन ने कॉलोनीवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में आपसी एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रमुख रूप से भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, चंचल गोस्वामी, बबलू सोरेन, सिमल सोरेन, लीलावती देवी, रिंकू राय, पंकज सिंह, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश झा, दीपक शुक्ला, मंटू उपाध्याय, अजित, अंकित समेत अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बगीचों से बाजार तक: नेतरहाट की वादियों में नाशपाती लिख रही तरक्की की नई कहानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed