कामरेड सत्य नारायण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता कामरेड सत्य नारायण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
परिजनों एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति में कामरेड सत्यनारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इससे पूर्व पूरे विधि विधान से पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी के कर कमलों द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कामरेड जनवादी सत्य नारायण सिंह इमरजेंसी काल में 10 दिनों के लिए सरायकेला जेल की यात्रा भी की थी. वक्ताओं ने कहा कि सत्य नारायण सिंह अपने विचारों के लिए सदा याद किए जाएंगे. कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, डीएन सिंह, संजय कुमार सिंह, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, सत्येंद्र प्रभात, सुरेश धारी, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रमोद गुप्ता, कमलेश कुमार, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, आरके अनिल, राकेश कुमार, सुनील शर्मा, मनोज चौरसिया, अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा आशुतोष गुप्ता, सिमरन मेहरा, फौजी शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, श्याम कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed