आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक, झारखंड के आठ जवान भी सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड कैडर के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है। केंद्र सरकार ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए पदकों की घोषणा की है। झारखंड से कुल नौ पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला है, जिनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और आठ जवानों को सराहनीय सेवा पदक दिया गया है।सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार राय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्ण बहादुर सिंह और नंद किशोर महतो, हवलदार योगेंद्र कुमार दास, कांस्टेबल औरंगजेब खान, संजय कुमार सिंह तथा महिला कांस्टेबल अनीता तिर्की शामिल हैं।देशभर में इस वर्ष 301 वीरता पदक, 92 विशिष्ट सेवा पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक घोषित किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झामुमो सरकार पर आभा महतो ने साधा निशाना, कहा- युवा सड़कों पर, बढ़ रहा असंतोष

You may have missed