JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक बदलाव, भारी वाहनों की नो एंट्री का समय तय

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) को देखते हुए एक नवंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो और जाम की स्थिति से बचा जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर समयवार प्रतिबंध लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यात्री बसों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों पर अलग-अलग समय अवधि में रोक रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक, सुबह 5:00 बजे से 9:15 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सुबह 9:15 बजे से 11:15 बजे तक इन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद 11:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 2:15 बजे से 3:30 बजे तक भारी वाहनों को शहर से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, दोपहर 3:30 बजे से रात 11:00 बजे तक फिर से भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस पूरी अवधि में यात्री बसों के परिचालन पर कोई रोक नहीं होगी। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने की अपील की है। यह व्यवस्था परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों और आम लोगों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखकर लागू की गई है।

About The Author

You may have missed