दीपावली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 14 ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले

जमशेदपुर : दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडीही-झारसुगुड़ा रेलखंड पर चौथी लाइन की कमीशनिंग और यार्ड रीमॉडलिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक टाटानगर, राउरकेला और हावड़ा रूट से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। वहीं, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चौथी लाइन की कमीशनिंग और यार्ड रीमॉडलिंग के लिए यह ब्लॉक लिया गया है। चौथी लाइन शुरू होने से भविष्य में रेल यातायात सुगम होने के साथ ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता में सुधार की उम्मीद है। रद्द रहने वाली ट्रेनों में मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425) 31 अक्टूबर, सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) 2 नवंबर, हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस (22861) 3 नवंबर और कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22862) 4 नवंबर को शामिल हैं। इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109-18110) 1 से 3 नवंबर, हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (18175) 1 से 3 नवंबर और झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18176) 2 से 4 नवंबर तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (18107) 3 नवंबर, जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस (18108) 4 नवंबर, राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125-18126) 3 नवंबर, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 2 नवंबर और रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 5 नवंबर को नहीं चलेगी। भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (22839-22840) 3 नवंबर तथा राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू (68029-68030) 1 से 3 नवंबर तक रद्द रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी 139 हेल्पलाइन पर लेने की अपील की है। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को रिफंड सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।


