मुखिया के नाम पर फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बेचने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पोटका : गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम से कथित तौर पर फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। मुखिया ने इस संबंध में पोटका की सीओ निकीता बाला और कोवाली थाना प्रभारी मुकेश साव को लिखित शिकायत देकर जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार मामला मौजा गंगाडीह की 182.50 डिसमिल जमीन से जुड़ा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्तिक मुर्मू ने आरोप लगाया है कि गुलाम सरवर, मो. अकबर और सैरुन निशा ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर फर्जी वंशावली तैयार की और उसी के आधार पर जमीन की बिक्री की। उनका कहना है कि इस तरह उनके नाम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई।मामले को लेकर मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पानो सरदार के नेतृत्व में पोटका सीओ और कोवाली थाना प्रभारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भी पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अभिषेक सरदार, सिमती सरदार, संगीता सरदार, सरस्वती मुर्मू, असीत सरदार, श्रीराम सोरेन और बाघराय सोरेन समेत अन्य मुखिया मौजूद रहे।

About The Author

See also  होमगार्ड बहाली में पैसों का खेल? मोबाइल में मिली अभ्यर्थियों की लिस्ट, जवान पर कार्रवाई

You may have missed