डिमना लेक में रेलकर्मियों को मिली इमरजेंसी रेस्क्यू ट्रेनिंग, पानी में जान बचाने के तरीके सीखे

Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस की ओर से गुरुवार को डिमना लेक में रेलकर्मियों के लिए “इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टाटा स्टील के स्कूबा ड्राइवर मजरुल बारी ने ट्रेनर के रूप में करीब 30 रेलकर्मियों को जल हादसों के दौरान तेजी और प्रभावी तरीके से बचाव करने की तकनीक सिखाई।प्रशिक्षण के दौरान रेलकर्मियों को डूबते व्यक्ति को बचाने, लाइफ जैकेट और सुरक्षा रस्सियों के सही इस्तेमाल तथा खाली प्लास्टिक की बोतल, कैन और गैलन जैसी वस्तुओं से अस्थायी तैरने वाले उपकरण बनाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि आपात स्थिति में उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल कर खुद को और दूसरे व्यक्ति को डूबने से कैसे बचाया जा सकता है।पानी से सुरक्षित निकालने के बाद पीड़ित को प्राथमिक उपचार देने और पेट से पानी निकालने के सही तरीके का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जल हादसे के शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और सही तकनीक के साथ त्वरित निर्णय लेने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  20 और 21 नवंबर को होगी बिरसा मुंडा ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता

You may have missed