JPSC परीक्षा विवाद में बड़ा खुलासा, ब्लैकलिस्ट एजेंसी करा रही थी एग्जाम; चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच बड़ा मामला सामने आया है। जांच के दौरान सामने आया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी पहले से ब्लैकलिस्ट थी। इसी मामले को लेकर सीआईडी और रांची पुलिस की टीम ने JPSC कार्यालय और संबंधित एजेंसी के ठिकानों पर छापेमारी की।
Advertisements

Advertisements

सीआईडी की कार्रवाई के कुछ घंटों बाद JPSC अध्यक्ष एल खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफे के कारणों को लेकर सरकार या आयोग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मामले की जांच में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


