टाटा मोटर्स कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल, ₹19,750 बढ़ोतरी के साथ नए फायदे का ऐलान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच हुए ग्रेड रिवीजन समझौते को लेकर कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। कंपनी की ओर से आयोजित बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों को वेतन वृद्धि और नए नियमों की पूरी जानकारी दी गई। इस समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में कुल 19,750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी तय की गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में बताया गया कि “ई” और “जियो” ग्रेड को मिलाकर नया “टी” ग्रेड बनाया जाएगा, जिसे पूरी तरह लागू होने में जून-जुलाई तक का समय लग सकता है। वहीं मेडिकल सुविधा में बड़ा बदलाव करते हुए कवर राशि 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, हालांकि इसके लिए मासिक कटौती भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा लीव बैंक की सीमा 90 से बढ़ाकर 100 दिन कर दी गई है और पहली बार फ्लेक्सी क्लोजर का प्रावधान भी जोड़ा गया है।

वेतन वृद्धि को चार साल में लागू किया जाएगा, जिसमें पहले साल सबसे ज्यादा हिस्सा मिलेगा और बाकी राशि अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। इस समझौते से कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ भत्तों और अन्य सुविधाओं में भी लाभ मिलेगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed