अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, रात में चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात के समय चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा (30) के रूप में हुई है, जो बागुनहातु रोड नंबर 5 का निवासी बताया गया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और लोहे का मैगजीन बरामद किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि 27 अप्रैल की रात पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसकी हरकतों पर शक होने पर तलाशी ली गई, जिसमें हथियार बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा था। आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  टंकी बनी शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, करोड़ों की योजना पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed