सरकारी एंबुलेंस मामले में बड़ा आरोप, दो वाहनों के दुरुपयोग और गायब होने पर FIR की तैयारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में सरकारी एंबुलेंस से जुड़े कथित घोटाले का मामला सामने आया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि भातार प्रखंड के बड़बेलुन इलाके में पंचायत की दो सरकारी एंबुलेंस में से एक का वर्षों तक निजी इस्तेमाल किया गया, जबकि दूसरी एंबुलेंस का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भाजपा नेता राजकुमार हाजरा के अनुसार, बड़बेलुन-1 ग्राम पंचायत को मिली दोनों एंबुलेंस कुछ समय तक ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवा में उपयोग होती थीं, लेकिन पिछले सात-आठ वर्षों से लोगों को इनका लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान एक एंबुलेंस दूसरे गांव में किराये पर चलती मिली, जिसे बाद में वापस लाया गया।

मामले में अब दूसरी एंबुलेंस की तलाश की जा रही है। भाजपा नेता ने सवाल उठाया है कि यदि सरकारी वाहन का किराये पर उपयोग हुआ तो उससे मिलने वाली राशि का हिसाब कहां है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू होने की संभावना है।

About The Author

See also  सनी देओल की खास मुलाकात, नेताजी के प्रपौत्र ने 'बंटवारा 1947' को दी शुभकामनाएं

You may have missed