सनी देओल की खास मुलाकात, नेताजी के प्रपौत्र ने ‘बंटवारा 1947’ को दी शुभकामनाएं

Advertisements

कोलकाता : फिल्म ‘बंटवारा 1947′ के प्रमोशन के लिए अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी कोलकाता पहुंचे। दोनों ने ऐतिहासिक नेताजी भवन का दौरा किया, जहां उनकी मुलाकात नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र सुगाता बोस से हुई। सुगाता बोस ने उन्हें भवन का भ्रमण कराया और फिल्म की तारीफ करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इस खास मुलाकात और दौरे के वीडियो सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किए।’बंटवारा 1947’ में करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। करीब 30 साल बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में इंसानियत, करुणा और हिम्मत की कहानी दिखाई गई है। इसका संगीत ए.आर. रहमान और गीत जावेद अख्तर ने तैयार किए हैं, जबकि आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इसके निर्माता हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  बस स्टैंड में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

You may have missed