अवैध पेट्रोल बिक्री पर बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी में 5 दुकानें सील

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : गढ़वा और मझिआंव इलाके में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में कई परचून और जनरल स्टोर पर छापेमारी की गई, जहां सात दुकानों में पेट्रोल का अवैध भंडारण और बोतलों में अधिक कीमत पर बिक्री का खुलासा हुआ। मौके पर ही पांच दुकानों को सील कर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्रवाई के दौरान रामसागर राम, सुकृत मेहता, उमेश मेहता, सतीश कुमार पांडेय, राधाकृष्ण मेहता, सुभाष मेहता और प्रमोद प्रसाद केसरी समेत कई दुकानदारों के नाम सामने आए। प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में जिन पेट्रोल पंपों से ईंधन आपूर्ति होने की बात सामने आई है, उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस पेट्रोल रखना और बेचना कानूनन अपराध है और इससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोगों से केवल अधिकृत पेट्रोल पंपों से ही ईंधन खरीदने की अपील की है। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि अवैध स्रोतों से पेट्रोल खरीदने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

About The Author

See also  सिक्योरिटी चेक के दौरान पिस्तौल से चली गोली, एयरपोर्ट के 2 स्क्रीनर घायल

Thanks for your Feedback!