अभिषेक बनर्जी पर FIR से सियासी बवाल, गैरजमानती धाराओं में मामला दर्ज

0
Advertisements

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद Abhishek Banerjee के खिलाफ चुनावी रैली में दिए गए कथित भड़काऊ बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उन पर गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राजीव सरकार ने आरोप लगाया है कि अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेताओं को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक यह मामला बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कुछ बयान सोशल मीडिया पर भी साझा किए गए, जिससे माहौल बिगड़ने और तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टीएमसी नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है, जबकि भाजपा ने इसे कानून के मुताबिक उठाया गया कदम कहा है। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच इस घटना के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।

About The Author

See also  दीपावली से पहले हवाई किराए में भारी उछाल, 30,999 रुपये तक पहुंचा टिकट

Thanks for your Feedback!

You may have missed