दतिया से ग्वालियर जा रही धू-धूकर जली ‘भीम आर्मी’ की बस

0
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के दतिया में झांसी से ग्वालियर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे के दौरान बस के नीचे आई मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक फट गया, जिससे बसे मेंआग लग गई. देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया. इस हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई.सोमवार को दतिया में भीम आर्मी का एक बड़ा आंदोलन था और यह बस भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा किराए पर ली गई थी, जो दतिया से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला का बयान मिलने के बाद हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पटना एयरपोर्ट पर टाइल गिरने का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Thanks for your Feedback!

You may have missed