राज्यसभा उपचुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Advertisements

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा देने वाली बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कोयल मल्लिक को रुक्मिणी मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है। वह दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कोयल मल्लिक ने 6 अप्रैल 2026 को तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा दे दिया था। वह इस दौरान संसद के एक भी सत्र में शामिल नहीं हुई थीं। उनके इस्तीफे से खाली हुई पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की महासचिव शशि अग्निहोत्री के अनुसार, कोयल मल्लिक सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगी.

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य के नाम को मंजूरी दी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन की सदस्य बनना और लोगों के कल्याण के लिए काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात होगी। इससे पहले टीएमसी के सुष्मिता देव, सुखेन्दु शेखर राय और प्रकाश चिक भी राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके थे।

About The Author

You may have missed