अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में डिफेंस विंग बनाएगा भारत, रक्षा कूटनीति बढ़ाने की तैयारी

Advertisements

नई दिल्ली : भारत दुनिया के विभिन्न देशों के साथ रक्षा संबंध मजबूत करने के लिए अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में भारतीय दूतावासों के साथ रक्षा शाखाएं यानी डिफेंस विंग स्थापित करेगा। इन शाखाओं में डिफेंस अटैची और रक्षा सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में 52 देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में रक्षा शाखाएं मौजूद हैं। इस विस्तार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता समेत विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत के लिए समर्थन जुटाने में भी मदद मिलने की बात कही गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरकार ने रक्षा कूटनीति के विस्तार के लिए दो चरणों में 20 और देशों को शामिल करने का फैसला किया है। इनमें अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका के देश प्रमुख हैं। एक सरकारी दस्तावेज के अनुसार पहले चरण में पोलैंड, अल्जीरिया, इथियोपिया और मोजाम्बिक समेत 10 देशों में डिफेंस विंग स्थापित किए जाएंगे।

दूसरे चरण में मोरक्को, मैक्सिको, कंबोडिया और रवांडा जैसे देशों को शामिल किया जाएगा। रक्षा शाखाएं खोलने में ऐसे देशों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो भारत से रक्षा सामग्री खरीदने में रुचि रखते हैं, लेकिन जहां अभी भारतीय डिफेंस अटैची तैनात नहीं हैं।

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

You may have missed