कदीम खान से जुड़े ठिकानों और संपत्तियों की जांच तेज, किराये के जरिए तस्करी सिंडिकेट तक पहुंचने की आशंका

Advertisements

सरायकेला : जिले में संगठित अपराध और तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के तहत आदित्यपुर थाना पुलिस ने एच-रोड स्थित मुस्लिम बस्ती में कुख्यात अपराधी कदीम खान से जुड़े बताए जा रहे मकानों और भूखंडों की जांच की। पुलिस ने इन परिसरों में रहने वाले किरायेदारों को तत्काल खाली कराया और उनकी पृष्ठभूमि के सत्यापन की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित ठिकानों का भौतिक सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, इन परिसरों में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच कदीम खान की पत्नी डॉली परवीन से जुड़ी संपत्तियों तक भी पहुंची है। अधिकारियों के अनुसार, उसके नाम पर दर्ज अथवा उससे संबंधित बताए जा रहे मकान, जमीन और वहां की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इन संपत्तियों से मिलने वाले किराये के कथित तौर पर तस्करी सिंडिकेट तक पहुंचने की आशंका के आधार पर आर्थिक लेन-देन और किरायेदारों की गतिविधियों की भी पड़ताल हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी व्यक्ति की कानूनी संलिप्तता स्पष्ट होगी।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों के साथ उनके आर्थिक नेटवर्क की पहचान करना है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, अपराधियों को शरण देने या आर्थिक सहयोग पहुंचाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed