विजयादशमी पर खुले स्कूल, बच्चे नहीं पहुंचे, करीब 10 हजार बच्चों का मिड डे मील बर्बाद

Advertisements

जमशेदपुर : विजयादशमी के दिन बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के सरकारी स्कूल खुले रहे, लेकिन बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। जिले के 1534 सरकारी स्कूलों में कमोबेश यही हाल रहा, जिससे करीब 10 हजार बच्चों के लिए बना मिड डे मील बर्बाद होने की स्थिति बन गई। पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में 21 अक्टूबर को छुट्टी घोषित थी, लेकिन पूर्वी सिंहभूम में स्कूल खुले रहे। सीतारामडेरा के आदिवासी प्लस टू हाईस्कूल में सिर्फ दो छात्राएं पहुंचीं, काशीडीह के राजकीय आयुर्वेदिक मध्य विद्यालय में 20 बच्चे आए, और भालूबासा के हरिजन हाईस्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं आया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राथमिक शिक्षा निदेशक की 24 दिसंबर 2025 को जारी अवकाश तालिका में 19 अक्टूबर को महाष्टमी और 20 अक्टूबर को महानवमी/विजयादशमी की छुट्टी तय थी, जबकि 2026 में विजयादशमी 21 अक्टूबर को मनाई गई। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने 10 अक्टूबर को डीईओ निशु कुमारी को ज्ञापन देकर 21 अक्टूबर को छुट्टी की मांग की थी। संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि समय पर मांग उठाने के बावजूद फैसला नहीं हुआ।

डीईओ निशु कुमारी ने माना कि बुधवार को बच्चों की संख्या काफी कम थी। उन्होंने बताया कि मिड डे मील समय पर पहुंचा था, लेकिन कम उपस्थिति के कारण कुछ भोजन बर्बाद हुआ।

About The Author

You may have missed