23 मवेशिओं से भरा भारत पेट्रोलियम का टैंकर जब्त: ओडिशा से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे मवेशी

0
Advertisements

https://www.youtube.com/watch?v=gThR39a-6zU

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा :- बहरागोड़ा पुलिस ने पेट्रोल ढोने वाले टैंकर से पशुधन की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर कालियाडिंगा चौक के पास थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने 23 पशुओं से लदे भारत पेट्रोलियम के टैंकर संख्या ओआर – 11 डी- 8838 को जब्त कर लिया है. पुलिस ने टैंकर के चालक 33 वर्षीय शेख मिराज को गिरफ्तार कर लिया है. दो पशुओं की मौत हो गई है. गिरफ्तार चालक से पूछताछ हो रही है. वहीं बरामद मवेशियों को चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में भेजा गया है.
इस टैंकर में पशुओं को अमानवीय तरीके से ओडिशा से तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. पशुओं के लिए पानी और चारा की भी व्यवस्था नहीं थी. विदित हो कि बहरागोड़ा के रास्ते ओडिशा और बिहार समेत अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर पशुधन की तस्करी पश्चिम बंगाल में होती है. अब तक तो पशुओं को ट्रक तथा कंटेनर में भरकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. परंतु यह पहला मौका है जब पेट्रोल टैंकर से मवेशियों की तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. ज्ञात हो कि बहरागोड़ा के रास्ते विभिन्न राज्यों से पशुओं की तस्करी पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर हो रही है. इसमें एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है और रैकेट में कई स्थानीय सफेदपोश भी शामिल हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed