टीबी दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला, छात्रों ने लिया उन्मूलन का संकल्प

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) के सभा कक्ष में मंगलवार को विश्व यक्ष्मा (टीबी) दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. केएन. सिंह ने की, जिसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यशाला में डॉ. एनके. सिन्हा समेत अन्य चिकित्सकों ने टीबी के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकती है। छात्रों को लगातार खांसी, बुखार, वजन घटना और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। साथ ही सरकार द्वारा मुफ्त जांच, दवा और पोषण सहायता जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे। अंत में सभी ने मिलकर समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About The Author

See also  कनाडा में लुधियाना की महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed