फ्रिज में धमाका, घर में भीषण आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड स्थित एक घर में मंगलवार सुबह फ्रिज में हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जान बचाने के लिए घर के कई सदस्य खिड़की से कूदकर बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

See also  कोडरमा पुलिस की नई पहल: अब थाना पहुंचेगी जनता नहीं, जनता के द्वार पहुंचेगी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed