रात 8 बजे घर से निकली 16 साल की लड़की लापता, इंस्टाग्राम कनेक्शन की जांच में पुलिस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के सिद्ध-कानू बस्ती से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दीपशिखा नायक के लापता होने का मामला सामने आया है। उसके पिता रमेश नायक ने थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 19 मार्च की रात करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों के अनुसार, दीपशिखा इंस्टाग्राम के माध्यम से किसी युवक से बातचीत करती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। लड़की का रंग गोरा है और उसकी लंबाई लगभग 4 फीट 5 इंच बताई गई है। घटना के समय उसने लाल रंग का सूट, काला ट्राउजर और लाल सैंडल पहने हुए थे।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी दीपशिखा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सोनारी थाना को सूचित करें, ताकि उसे जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

See also  प्रभात पार्क के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद और दुकानदारों में जमकर झड़प

Thanks for your Feedback!

You may have missed