जिम जाने निकला युवक लापता, परिवार परेशान, तलाश में जुटे लोग
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र के कुम्हार पारा, ग्वाला बस्ती निवासी आयुष शर्मा (पिता – विनोद शर्मा) कल दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से भारत सेवा श्रम संघ में जिम जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिवार के लोग उन्हें लेकर काफी चिंतित हैं और हर संभव जगह तलाश कर रहे हैं।
Advertisements

परिजनों के अनुसार, आयुष शर्मा का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार ने आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ-साथ लोगों से भी मदद की अपील की है। यदि किसी को भी यह युवक कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत फोटो में दिए गए नंबर पर संपर्क करें, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।


