क्रिकेट लीग के लिए 120 खिलाड़ियों की नीलामी, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाली जूनियर चाकुलिया चैंपियंस क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई, जिसमें कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई. इस नीलामी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही. आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आयोजकों ने बताया कि लीग के मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे और फाइनल मैच 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा. इस क्रिकेट लीग में विभिन्न टीमों के मालिकों और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने पर भी जोर दिया गया.

नीलामी के मौके पर गंगाधर राव, निखिल कुमार, रबिंद्र महतो, प्रसेनजीत महतो, अभिजीत दास, सोमनाथ गोप, ओम तिवारी और राहुल महतो समेत कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे. आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

See also  अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed