भव्य आयोजन में मनाया गया 52वां राजिम महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : तेली साहू समाज एवं महिला तेली साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में कुलदेवी माता राजिम की जयंती के अवसर पर 52वां राजिम महोत्सव समारोहपूर्वक आयोजित किया गया. सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण पूजा और समाज के झंडोत्तोलन के साथ हुई. इस दौरान सामूहिक राष्ट्रगान भी किया गया. समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा दास साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन माता राजिम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया. इस अवसर पर रघुवर दास ने समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति से ही समाज आगे बढ़ सकता है. उन्होंने समाज से बेटों के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की. वहीं पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और नारी शक्ति को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए.

महोत्सव के दौरान समाज की महिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती कला मंच, सोनारी के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे. आयोजन में लगभग पांच हजार लोगों ने माता का भोग-प्रसाद ग्रहण किया और बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed