महिला दिवस पर बच्चियों और महिलाओं का सम्मान, समाजसेवी ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा केबल टाउन स्थित “कोशिश – एक मुस्कान लाने की” कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित बच्चियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया और उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त रहने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तो वे न केवल अपने जीवन में आगे बढ़ेंगी बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी. विज्ञान, खेल, राजनीति और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं.

इस अवसर पर भाजपा नेत्री राजपति देवी, गायत्री परिवार की जसप्रीत कौर, सुलोचना, आरती, लतिका डे, वंदना, ममता सहित कई महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

About The Author

See also  सुवर्णरेखा-खरकई का जलस्तर घटा, फिर भी खतरे के निशान से ऊपर; निचले इलाकों में बाढ़ का संकट बरकरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed