थाने में किन्नरों का हंगामा, आरोपी को छोड़ने का आरोप; पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब किन्नर समाज के सदस्य बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। मामला जुगसलाई के गौरीशंकर रोड निवासी किन्नर समाज की एक सदस्य के साथ कथित मारपीट से जुड़ा है। बताया गया कि मारपीट करने वाले आरोपी को किन्नरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन बाद में उसे थाने से छोड़ दिए जाने की जानकारी मिलने पर वे भड़क गए और थाना पहुंचकर जमकर विरोध किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

किन्नर समाज के सदस्यों ने पुलिस पर पैसे लेकर आरोपी को छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया। विरोध के दौरान उन्होंने लोगों का आना-जाना भी रोक दिया, जबकि पुलिसकर्मी कुछ समय तक बैकफुट पर नजर आए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के वरीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात सुनी।

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। किन्नर समाज के सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About The Author

See also  महालक्ष्मी मंदिर में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, समाज की एकजुटता का दिया संदेश

You may have missed