डीडी बार हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह की हत्या और प्रद्युम्न पर कथित जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। जमशेदपुर की एडीजे-6 अदालत में मामले की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि नीरज सिंह की घटना में सीधी भूमिका नहीं है और पुलिस के पास उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि मामले में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और मुख्य आरोपियों के साथ उनकी भूमिका की जांच की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी। नीरज सिंह की ओर से इससे पहले भी जमानत की मांग की गई थी, लेकिन राहत नहीं मिल सकी थी। अब उनके पास उच्च न्यायालय का रुख करने का विकल्प है। अभियोजन पक्ष की ओर से लगातार साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं और मामले की सुनवाई जारी है।

मामला 26 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि इसी दौरान हिमांशु सिंह और प्रद्युम्न पर हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रद्युम्न का इलाज जारी रहा। मामले में पुलिस ने कई लोगों को आरोपी बनाया है और जांच के आधार पर आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

You may have missed