अस्पताल में हंगामे और धमकी के आरोप, डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और उनके समर्थकों पर अस्पताल के कामकाज में कथित हस्तक्षेप, अभद्र व्यवहार और इलाज के दौरान हंगामा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से अस्पताल में कार्य करना मुश्किल हो रहा है और कर्मचारियों के बीच असुरक्षा का माहौल बन रहा है। अस्पताल उपाधीक्षक समेत चिकित्सा पदाधिकारियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने संयुक्त हस्ताक्षर वाला ज्ञापन उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों पर अनुचित मानसिक दबाव बनाया जाता है और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर धमकी तथा अभद्र व्यवहार किया जाता है। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में भयमुक्त वातावरण में चिकित्सा सेवा देना कठिन हो रहा है। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हुई तो वे सामूहिक रूप से कार्य ठप कर हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अस्पताल में सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

You may have missed