जमशेदपुर में खुलेगा नया प्रोफेशनल कॉलेज, सरकार खुद करेगी संचालन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित प्रोफेशनल कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब इस संस्थान का संचालन पीपीपी मॉडल के बजाय राज्य सरकार स्वयं करेगी. ‘झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज’ नाम से संचालित होने वाले इस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने पहले चरण में एमबीए, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) और डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) जैसे तीन पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विभाग के अनुसार भविष्य में यहां बीबीए और मास कम्युनिकेशन जैसे अन्य प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे. साथ ही जमशेदपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ऐसे पाठ्यक्रमों की पहचान की जा रही है, जिनसे छात्रों को रोजगार के अवसर मिल सकें. संस्थान का भवन पहले से तैयार है और शुरुआती चरण में प्रतिनियुक्ति और अनुबंध के आधार पर शिक्षकों व कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि सत्र समय पर शुरू हो सके. सरकार ने इसी वर्ष स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने का भी लक्ष्य रखा है.

इसके अलावा राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की योजना के तहत रांची, खूंटी, लातेहार, देवघर, चतरा, धनबाद और पलामू में भी नए प्रोफेशनल कॉलेज खोलने की तैयारी है. इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं खूंटी, गुमला, साहिबगंज और आदित्यपुर में नए इंजीनियरिंग कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed