पाइपलाइन फटते ही 7 हजार घरों में पानी बंद, भीषण गर्मी में मचा हाहाकार… चापाकलों पर लंबी कतार

0
Advertisements

जमशेदपुर : जेम्को मैदान के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से पूरे इलाके में पानी की भारी समस्या खड़ी हो गई। इस घटना के कारण जेम्को और आसपास की कई बस्तियों में शनिवार शाम से लेकर रविवार सुबह तक पानी सप्लाई पूरी तरह ठप रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसका असर जेम्को बस्ती, महानंद बस्ती, झगरुबागान, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, आजाद बस्ती और मिश्रा बागान समेत करीब 7 हजार से अधिक घरों पर पड़ा। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और सुबह होते ही लोग चापाकलों व अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हो गए, जहां लंबी कतारें देखी गईं।

घटना के बाद संबंधित एजेंसी ने रविवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद देर शाम तक जलापूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान कई लोग निजी स्तर पर भी पानी का इंतजाम करते नजर आए।

About The Author

See also  सैकड़ों करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर ED की कार्रवाई, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed